{"_id":"672cf6bc7c2988f8420d68a9","slug":"the-decision-of-the-supreme-court-regarding-the-madrasa-act-is-welcome-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-135439-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मदरसा एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मदरसा एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य
Thu, 07 Nov 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बेहट। पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने मदरसा एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। शाही इमाम कस्बे के पूर्व चेयरमैन शाह महमूद के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ बिल को लेकर पंजाब में कमेटी गठित की गई है। जब कोई कानून बनता है तो उसके फायदे भी होते हैं और नुकसान भी। हम इस बिल की बारीकियां जान रहे हैं कि इस बिल से क्या फायदे हैं, क्या नुकसान है। उन्होंने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार से संजीदगी से बातचीत करे, तभी इसका रास्ता निकल सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मदरसा एक्ट को लेकर दिए गए फैसले पर उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इस मौके पर शाह उमर महमूद, शेख परवेज आलम, अरशद शेख, फराज उर्फ फौजी, वक्कार शेख, मारूफ पीरजादा, अनीस मलिक, आमिर खान, सुभान मलिक एडवोकेट, डॉ. असलम, जिशान कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन