फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dead body of a youth missing for five days was found in a roadside ditch

Saharanpur News: तीन दिन से लापता युवक का सड़क किनारे खाई में मिला शव

Fri, 02 Dec 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth missing for five days was found in a roadside ditch
शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती फारेंसिक टीम - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पांच दिन पूर्व शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ते से लापता हुए बाइक सवार युवक का शव फतेहपुर कलसिया मार्ग पर मांडुवाला पुल के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ ने थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच शव की जांच पड़ताल करने के बाद पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली के गांव बुबका निवासी सचिन सैनी (28) पुत्र मुकेश सैनी 28 नवंबर की दोपहर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से लौटते वक्त वह लापता हो गया था। उसके भाई अरविंद 30 नवंबर को उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की सुबह सात बजे फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गांव मांडुवाला पुल के पास गेल्हेवाला के रास्ते पर लघु शंका करने नीचे उतरे ग्रामीण ने सड़क किनारे खाई में एक शव और बाइक पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ फतेहपुर प्रमोद रावल और सीओ सदर नीरज सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। मृतक की जेब में मिले मोबाइल और कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त सचिन के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को खबर की गई। जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

एसओ प्रमोद रावल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मौके पर मिली है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां तेज घूम हैं और जिस पेड़ से बाइक टकराई उस पर भी टकराने का निशान बना है। शव का पैनल की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सचिन सैनी का फाइल फोटो

सचिन सैनी का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed