फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The condition deteriorated while on duty in the train, the soldier died

ट्रेन में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी हालत, सिपाही की मौत

Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The condition deteriorated while on duty in the train, the soldier died
सहारनपुर। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कोतवाली मुजफ्फरनगर के सिपाही महिपाल सिंह कसाना की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सहारनपुर जीआरपी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी के शकलपुरा निवासी महिपाल सिंह कसाना जीआरपी में सिपाही थे। इन दिनों उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर में थी। जीआरपी के मुताबिक सोमवार की रात सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी ड्यूटी लगी थी। उनके साथ सिपाही जितेंद्र सिंह भी ड्यूटी पर थे। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने से पूर्व महिपाल सिंह कसाना को सांस लेने में तकलीफ हुई। इसकी जानकारी सिपाही जितेंद्र सिंह ने सहारनपुर जीआरपी को दी गई। ट्रेन के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकते ही जीआरपी कर्मचारी महिपाल सिंह कसाना को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी और थाना जनकपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी के मुताबिक सिपाही के शव को पहले मुरादाबाद मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां पर उनको सलामी दी जाएगी। इसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार होगा। जीआरपी निरीक्षक प्रीता सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर सिपाही मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता लग पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed