{"_id":"68d58ba32dc31677cf0322be","slug":"the-campaign-will-run-for-156-hours-in-kanshiram-colony-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-159503-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांशीराम कॉलोनी में 156 घंटे तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांशीराम कॉलोनी में 156 घंटे तक चलेगा अभियान
Fri, 26 Sep 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:38 AM IST
सार
सहारनपुर में स्वच्छोत्सव-2025 के अंतर्गत 156 घंटे का सफाई महाअभियान शुरू किया गया है। महापौर डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में सड़कों, नालियों की सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर। स्वच्छोत्सव-2025 के तहत नगर निगम स्वच्छता अभियान चला रहा है। अभियान की शुरुआत दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी से महापौर डॉ. अजय कुमार ने श्रमदान कर की। उन्होंने न केवल सड़कों पर झाडू लगाई, बल्कि पार्क से पॉलिथीन आदि भी इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाली।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन सड़कों, नालियों की सफाई के साथ ही झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई भी की गई। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और फॉगिंग कराई गई।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी अधिक महत्व देते हुए जीवन का अभिन्न अंग बताया था। सरकार 17 सितंबर से दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है। महानगर में 156 घंटे का सफाई महाअभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, जलकल अनुभाग के अधिशासी अभियंता वीबी सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल और परमानंद आदि मौजूद रहे।