फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The businessman has preserved the tokens of Shri Ram Darbar.

Ram Mandir : संजोकर रखे हैं श्रीराम दरबार के टोकन, व्यापारी बोले- लंबे समय से था इस शुभ दिन का इंतजार

Sat, 20 Jan 2024 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 05:22 PM IST
सार

Saharanpur News : व्यापारी पंकज सिंघल ने सैकड़ों वर्ष पुराने श्रीराम दरबार के टोकन संजोकर रखे हुए हैं। पीतल के ये टोकन उन्हें विरासत में मिले हैं।

विज्ञापन
The businessman has preserved the tokens of Shri Ram Darbar.
सैंकड़ों वर्षो पुराना श्रीराम दरबार का टोकन

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में रेलवे रोड के किराना व्यापारी पंकज सिंघल ने सैकड़ों वर्ष पुराने श्रीराम दरबार के टोकन संजोकर रखे हुए हैं। पीतल के ये टोकन उन्हें विरासत में मिले हैं।

विज्ञापन


यह टोकन अयोध्या में भव्य, नव्य व दिव्य श्रीराम मंदिर के अस्तित्व को भी पुख्ता करते हैं। टोकन के एक तरफ श्रीराम भगवान, माता जानकी सीता के साथ विराजमान हैं। उनके पास में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न खड़े हैं, साथ ही हनुमान जी भक्तिभाव के साथ विराजमान हैं। टोकन के दूसरी तरफ श्रीराम और लक्ष्मण हाथों में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। उनके कंधों पर धनुष टंगे हैं। टोकन पर 557 व साइड में 40 अंकित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यापारी पंकज सिंघल के 85 वर्षीय पिता गजेंद्र सिंघल ने बताया कि पहले अयोध्या धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को श्रीराम दरबार का टोकन मिलता था। इसे श्रीराम टका भी कहा जाता है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उनका कहना है कि इस शुभ दिन का उन्हें भी बरसों से इंतजार था। आखिर यह शुभ घड़ी आ ही गई है। इसलिए लोगों को 22 जनवरी का दिन दीपावली की तरह हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed