फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of the laborer who drowned in Hindon river was found after 24 hours

Saharanpur News: 24 घंटे बाद मिला हिंडन नदी में डूबे मजदूर का शव

Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body of the laborer who drowned in Hindon river was found after 24 hours
शब्बीरपुर निवासी समय सिंह का फाइल फोटो
बड़गांव। क्षेत्र के शब्बीपुर गांव में शनिवार दोपहर हिंडन नदी में डूबे समय सिंह (55) का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूरी पर एक पेड की जड़ से उलझा हुआ मिला। पोस्टमार्टम न कराने की गुहार के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव शब्बीरपुर निवासी समय सिंह हिंडन नदी के किनारे पशुओं के लिए घास लेने गया था। दोपहर करीब एक बजे हिंडन नदी को पार करते वक्त पैर फिसलने से वह नदी के गहरे कुंड में समा गया था। मजदूर के डूबने की सूचना पर सीओ देवबंद रविकांत पाराशर भी मौके का निरीक्षण कर पुलिस को दिशा-निर्देश दिए थे। देर शाम तक पुलिस व गोताखोर की टीम समय सिंह की तलाश में जुटे रहे थे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से समय सिंह कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह गाजियाबाद से आई 41 वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड टीम ने मोटर बोट के जरिये हिंडन नदी में उतरकर समय सिंह की तलाश में अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रविवार की दोपहर समय सिंह का शव बरामद हो गया। उधर रविवार सुबह से ही समय सिंह के परिजन और ग्रामीण नदी किनारे जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि पोस्टमार्टम न कराने की गुहार के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। समय सिंह के परिवार में दो बेटे एक बेटी है। तीनों शादीशुदा हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed