फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The administration removed the board of the Muslim chief, put up a saffron coloured hoarding

Saharanpur News: मुस्लिम प्रधान के बोर्ड को प्रशासन ने हटवाया, भगवा रंग का लगा होर्डिंग

Fri, 26 Jul 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The administration removed the board of the Muslim chief, put up a saffron coloured hoarding
देवबंद(सहारनपुर)। कांवड़ मार्ग पर दुकानों के बाहर नाम लिखे जाने का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि नगर में कांवड़ मार्ग (देवबंद-मंगलौर मार्ग) पर मानकी गांव के मुस्लिम प्रधान द्वारा हरे रंग में कांवड़ियों के स्वागत वाला होर्डिंग लगाने को लेकर मामला गरमा गया। ग्राम प्रधान और राज्यमंत्री की फोटो लगे होर्डिंग को दो बार बदला गया। अंत में इसे भगवा रंग दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मानकी गांव के प्रधान मामूर हसन ने शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत वाला एक होर्डिंग देवबंद मंगलौर मार्ग पर सड़क किनारे लगाया था। जिसका रंग हरा था और इस पर उन्होंने अपनी और राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह की फोटो लगाई थी। प्रधान का आरोप है कि इसका हरा रंग होने के कारण प्रशासन ने इसको हटवाया है। पहले उन्होंने इस पर राज्यमंत्री की फोटो लगाई और बाद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की। लेकिन उसके बाद भी बोर्ड को उतरवा दिया गया। देर शाम उन्होंने भगवा रंग का दूसरा बोर्ड तैयार कराकर लगवाया। जिस पर नीचे की तरफ उनका और ऊपर की तरफ भगवान शिव की फोटो लगाई गई। मामूर हसन का कहना था कि हरे रंग को लेकर बोर्ड हटवाए जाने का उन्हें बड़ा अफसोस है। जब इस मामले में खंड विकास अधिकारी आजम अली से पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। कहा कि प्रशासन की तरफ से न तो कोई बोर्ड लगाया गया न ही उतारा गया। जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed