फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tensions arose with the police over the procession.

Saharanpur News: शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से हुई तनातनी

Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tensions arose with the police over the procession.
गांव कातला में रविदास जयंती पर पैदल यात्रा में शामिल ग्रामीण। श्रोत ग्रामीण
चिलकाना। रविदास जयंती पर संवेदनशील समझे जाने वाले गांव कातला खुर्द में शोभायात्रा निकालने को लेकर घंटों पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच तनातनी रही। ग्रामीण बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़े थे लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में केवल पद यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार को गांव कातला खुर्द में रविदास जयंती पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रखी थी लेकिन उनके पास इसकी प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। जैसे ही आयोजकों ने यात्रा निकालने का प्रयास किया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर मंदिर से सौ मीटर की दूरी पर इसे रुकवा दिया। इस पर ग्रामीणों ने हंंगामा कर दिया। मामला बढ़ने पर एसपी सिटी व्योम बिंदल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से साफ कहा कि बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकती है। किसी भी सूरत में नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। घंटे भर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार ग्रामीण पदयात्रा निकालने पर राजी हो गए। इसके बाद सीओ प्रिया यादव और थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने भारी पुलिस बल की घेराबंदी के बीच पदयात्रा निकलवाई। आयोजकों ने ग्रामीणों के साथ पदयात्रा निकाल खेडा स्थल पर पहुंच कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार, विजय कुमार, सुमित, कुमार, नरेश चंद, सोनी कुमार, अर्जुन आदि रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल भी ग्रामीणों ने बिना किसी अनुमति के शोभायात्रा निकालने का प्रयास किया गया था। उस वक्त भी जॉनी की दुकान तक ही शोभायात्रा की झांकी निकल सकी थी। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि ग्रामीण बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने का प्रयास कर रहे थे। बाद में समझाने पर वह मान गए। गांव में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed