फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten thousand soldiers will protect the Kavandis: DIG

दस हजार जवान करेंगे कावंड़ियों की सुरक्षा : डीआईजी

Wed, 28 Jun 2023 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand soldiers will protect the Kavandis: DIG
- सहारनपुर मंडल में पुलिस-प्रशासन ने की तैयारियां, कैमरों की रहेगी नजर
विज्ञापन




फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में उत्तराखंड और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। कावंड़ियों की सुरक्षा में मंडल के जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में दस हजार जवान तैनात रहेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएग। मस्जिदाें और ईदगाहों पर पुलिस तैनात रहेगी।

जैन कॉलेज रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली अहम जिला है। सहारनपुर के रास्ते हरियाण, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़िए हरिद्वार जेल लेने जाते हैं। कांवड़ मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को लगभग दुरुस्त करा लिया गया है। पथ प्रकाश व स्वास्थ्य शिविर कांवड़ियाें के लिए लगाए जाएंगे। विद्युत तारों और खंभों के दुरुस्त करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर कार्य पूरा कराया जा हा रहा है। सड़कों को भी संबंधित विभाग से वार्ता कर ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मुजफ्फरनगर के शिव चौक होते हुए बड़ी संख्या में गंगनहर की पटरी से कावंड़िए जाते हैं। गंगनहर में बड़ी संख्या में कांवड़िए नहाते हैं। कोई कांवड़िया नहाते समय डूब न जाए। इसके लिए गोताखोर, अर्द्ध सैनिक बलों और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसी तरह शामली में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कांवड़ शिविर में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके लिए आयोजकों से वार्ता कर ली गई है। इस दौरान एसएसपी डा. विपिन ताड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

-12 फिट से ऊंची कांवड़ पर रहेगी रोक, बाइक एंबुलेंस भी रहेंगी तैनात डीआईजी ने बताया कि 12 फिट से ऊंची कांवड़ पर रोक रहेगी। इसको लेकर कांवड़ बनाने वाले कारीगरों से भी वार्ता हो चुकी है, क्योंकि ज्यादा ऊंची कांवड़ का बिजली के तारों से टकराने का खतरा रहता है। वहीं, इस बार बाइक एंबुलेंस भी कांवड़ मार्ग पर तैनात रहेगी। डायल 112 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी कांवड़ियों के उपचार को दवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।

-------

-प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी और सड़क पर नमाज पढ़ने पर रहेगी रोक
डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि तीनों जनपदों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी, जो सहारनपुर और हरिद्वार के कंट्रोल रूम से अटैच रहेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। किसी ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सड़क पर किसी को नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। इसको लेकर तीनों जनपदों के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed