फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten anganbadis's condition deteriorates

दस आंगनबाड़ियों की हालत बिगड़ी

Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ten anganbadis's condition deteriorates
बेहोश हुई आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आंदोलन कर रही आंगनबाड़ियों ने 19वें दिन भी धरना दिया। तेज धूप के कारण कई आंगनबाड़ी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो घंटे भर्ती रहने के बाद उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मांग न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


मंगलवार को भी आंगनबाड़ी सैकड़ों की संख्या में हकीकतनगर तिराहा स्थित रामलीला मैदान पर एकत्र हुईं। यहां धरने के दौरान जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार, नीलम, मीनाक्षी, प्रवेश गोयल, कुसुम सैनी, रेशमा, शोभा रानी, रीता रानी, उर्मिला, अनीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ समय भर्ती रहने के दौरान आंगनबाड़ियों से सही इलाज न मिलने के आरोप लगाते हुए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान नरेंद्र दत्त शर्मा, अनीता पुंडीर, प्रीति, कुसुम सैनी, गीता, बेबी, नीलम, सुमनलता, वीरमती, महेंद्र सिंह, सोनिया, कविता, सरिता, सुधा, मीना, प्रभा, कमलेश, ऊषा आदि शामिल रही।


केंद्र सरकार से की हमला करने की मांग ः आंगनबाड़ियों में आतंकी हमले में शहीद हुए 18 सैनिकों को लेकर आंगनबाड़ियां गुस्से में दिखीं। उन्होंने एक स्वर में केंद्र सरकार से पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों पर हमला करने की मांग की। कहा कि अब भारत की माताएं अपने बच्चों की कुर्बानी पर चुप नहीं बैठेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed