फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temporary bridge of Baha Yamuna, cut off from Haryana

Saharanpur News: बहा यमुना का अस्थायी पुल, हरियाणा से संपर्क कटा

Thu, 04 May 2023 10:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge of Baha Yamuna, cut off from Haryana
यमुना नदी में बनाया गया अस्थाई टूटा पुल
चिलकाना(सहारनपुर)। यमुना नदी में हरियाणा की तरफ आने जाने के लिए सीमेंट के पाइप डालकर बनाया गया अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। पुल के अचानक बहने से यमुना नदी पार के गांवों का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है।
विज्ञापन

यमुना नदी पर यमुना पार के गांव गाजदीनपुर, सोंधेबास, भूड आदि के लोगों ने बरसात के मौसम के बाद चंदा इकट्ठा कर बाद नदी पर आवागमन के लिए सीमेंट के 16 पाइप डालकर अस्थायी पुल बनाया था। मैदानी तथा पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दो दिनों तक हुई बरसात के कारण बुधवार रात यमुना नदी में आए पानी के तेज बहाव में अस्थायी पुल बह गया। पुल के बहने के कारण इन गांवों का संपर्क अन्य जगह से कट गया है। बृहस्पतिवार को सुबह जब ग्रामीण अपने काम पर जाने के लिए सोंधेबास घाट पर पहुंचे तो यमुना नदी का पानी कम होने का इंतजार करने लगे। जब यमुना नदी में पानी कम नहीं हुआ, तो वह वापस अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

हरियाणा की तरफ अपने खेतों में जाने के लिए किसान हथिनीकुंड तथा शाहजहांपुर पुल का सहारा लेने को विवश हो गए हैं। कुछ लोग नाव के सहारे अपने खेतों में पहुंचे। गांव सोंधेबांस तथा गाजदीनपुर के लोग भी नदी पार कर उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं आ पाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्थायी पुल का निर्माण दोबारा नहीं हो जाता, तब तक उन्हें नदी पार करने में भारी दिक्कत होगी तथा नाव का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनता की मांग पर प्रदेश सरकार ने आल्हनपुर तथा सोंधेबांस घाट के बीच यमुना पुल की स्वीकृति दे दी है। जिसके लिए सेतु निगम तथा लोक निर्माण विभाग ने सर्वे भी कर लिया है। बरसात के बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण होने के बाद ही खादर क्षेत्र के लोगों को यमुना नदी में आने वाली बार-बार बाढ़ से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed