फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager gang-raped, two accused arrested

किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped, two accused arrested
किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर खेत में ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के भाई ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने को भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।
थाना चिलकाना के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही दो युवक रविवार की रात बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी को खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घर से किशोरी के अचानक गायब होने पर परिजन रात भर उसकी खोज करते रहे। सोमवार सुबह किसी तरह युवकों के चंगुल से छुट कर पह घर पहुंची तथा पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजन उसे साथ लेकर थाने पहुुंचे और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली। गैंगरेप की जानकारी मिलते ही एएसपी अली अब्बास भी गांव पहुंचे तथा पीड़िता के परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज बीएस वर्मा ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है जबकि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों राजा उर्फ भूरा और आदिल को गिरफ्तार पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed