{"_id":"67fc05e916334f7f480407e4","slug":"teen-dies-in-road-accident-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-147149-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों दारुल उलूम के छात्र बताए गए हैं।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के सिंभालकी गांव निवासी महबूब का बेटा काशिफ (16) साथी उमामा (15) पुत्र मसरुर रविवार की देर शाम बाइक पर एक साथी को छोड़ने के लिए हाईवे पर गए थे। लौटते समय जब वह दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित गैस एजेंसी के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज गति कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने काशिफ को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी देवबंद सीएचसी पहुंच गए थे। बताया गया है कि दोनों किशोर दारुल उलूम देवबंद में कुरआन-ए-करीम की पढ़ाई कर रहे हैं। एक दोस्त उनके पास आया था। जिसे छोड़ने के लिए वह हाईवे पर गए थे। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने काशिफ का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। वहीं, रविवार की शाम देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मानकी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार नसरूल्लापुर गांव निवासी अमीर आलम घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।