फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Technical glitch in software; training and driving tests suspended for two days.

Saharanpur News: सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी, दो दिन नहीं होगी ट्रेनिंग व ड्राइविंग टेस्ट

Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Technical glitch in software; training and driving tests suspended for two days.
सहारनपुर। साफ्टवेयर में तकनीकी खराबी और सेंसर टूटने के कारण ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में दो दिन ट्रेनिंग और ड्राइविंग टेस्ट नहीं होंगे। इस लेकर आरटीओ कार्यालय में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी हुआ है। 22 जून को आवेदक टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर ही सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन आवेदकों की टेस्ट तिथि 19 व 20 जून निर्धारित है, वह टेस्ट देने के लिए सेंटर पर जाने से पहले कार्यालय से जानकारी कर लें। बेहट रोड पर संचालित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके साथ ही ट्रेनिंग के दौरान दो सेंसर भी टूट गए। ऐसे में दो दिन कोई काम नहीं होगा। आवेदकों की सहूलियत के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने कार्यालय में नोटिस भी चस्पा किया है। बिना जानकारी के सेंटर पहुंचने पर आवेदकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 22 जून को टेस्ट के लिए निर्धारित आवेदकों को भी सेंटर जाने से पहले टोल फ्री नंबर 011-69656616 पर संपर्क कर टेस्ट संचालन की स्थिति की जानकारी ले लें।
विज्ञापन

-------
घर बैठे मिलेंगी परिवहन विभाग की 49 सेवाएं
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की 49 सेवाओं को पूरी तरह फेसलेस और कॉन्टैक्ट मोड में उपलब्ध करा दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन शंकर जी सिंह ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की व्यवस्था के तहत सारथी और वाहन पोर्टल की विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन आधार अधिप्रमाणन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में 49 सेवाएं फेसलेस मोड में लाइव हैं। इनमें 29 सेवाएं सारथी पोर्टल व 20 सेवाएं वाहन पोर्टल से संबंधित हैं। पहले 44 सेवाएं फेसलेस थी। अब चार नई सेवाएं और जोड़ी गई हैं, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस में जन्मतिथि बदलाव, पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन चलाने के लिए प्रृष्ठाकन, किराया खरीद करार की अनुशंसा और किराया खरीद करार की समाप्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed