फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher suspended over poor quality of mid-day meal, enquiry underway

हुई कार्रवाई: सहारनपुर में मध्याह्न भोजन की खराब गुणवत्ता पर शिक्षक निलंबित, बैठी जांच

Thu, 05 Sep 2024 12:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 05 Sep 2024 12:07 PM IST
सार

सहारनपुर में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की खराब गुणवत्ता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Teacher suspended over poor quality of mid-day meal, enquiry underway
मिड डे मील प्रतीकात्मक - फोटो : X @PIB_India

विस्तार

सहारनपुर में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की खराब गुणवत्ता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। साथ ही मध्याह्न भोजन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मामले में जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन


साढौली कदीम के गांव अलाउद्दीनपुर बांस के प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को खराब गुणवत्ता का मध्याह्न भोजन परोसने की शिकायत उप जिलाधिकारी बेहट से की गई थी। इसके अलावा मध्याह्न भोजन से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रथम दृष्टया उक्त दिवस के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को विद्यालय में भेजकर मध्याह्न भोजन के नमूने लिए गए हैं, जो जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

इसके अलावा विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है। यदि प्रधानाध्यापक भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होना तय है। क्योंकि ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार मध्याह्न भोजन में लापरवाही बरती जा रही है।

प्राथमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर बांस में विद्यार्थियों को खराब गुणवत्ता का मध्याह्न भोजन परोसने की शिकायत उप जिलाधिकारी से हुई थी। वीडियो भी वायरल हो रहा था। मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मध्याह्न भोजन के नमूने जांच को भेजे गए हैं। -कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed