फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher eligibility test will be held at 34 centers in the district

जिले में 34 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held at 34 centers in the district
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को दोबारा हो रही है। परीक्षा के लिए जनपद में 34 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दोनों पालियों में 32,095 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जिसमें प्राथमिक स्तर के 18,500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सभी 34 केंद्रों पर होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा 24 केंद्रों पर होगी और इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के 13,545 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा जल्द ही बैठक कर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि नियुक्त किए जाएंगे। चूंकि कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed