फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tax evasion: campus one, firm running three

टैक्स चोरी: परिसर एक, फर्म चल रहीं तीन

Fri, 05 Mar 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion: campus one, firm running three
टैक्स चोरी: परिसर एक, फर्म चल रहीं तीन
विज्ञापन

जीएसटी की एसआईबी ने 70 फर्मों की जांच की, 5.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
एक फर्म में रिकार्ड से ज्यादा मिला मिल्क पाउडर और देशी घी
सहारनपुर। जिले में टैक्स चोरी का बड़ा खेल चल रहा है। पंजीकृत एक फर्म के परिसर में तीन-तीन फर्म का संचालन किया जा रहा है। इसका खुलासा जीएसटी की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) की चेकिंग में हुआ है। जांच अभियान में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये टैक्स चोरी पकड़ी गई है। ऐसी फर्मों से करीब 50 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए गए हैं।
यह अभियान पिछले दिनों जीएसटी विभाग के प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर चला था। कुल 150 फर्मों की जांच होनी है, जिनमें से 70 की जांच पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में जीएसटी की एसआईबी ने सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित फर्म पर छापा मारा। यहां इनवर्टर, बैटरी, कूलर, एसी का कारोबार किया जा रहा था। यहां करीब 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। उक्त व्यापारी द्वारा 12 लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में ही देशी घी और मिल्क पाउडर बनाने वाली फर्म पर छापा मारा तो वहां चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। यहां पंजीकृत फर्म के परिसर में तीन फर्मों का संचालन किया जा रहा था। गोदाम भी नहीं दिखाया गया था और स्टाक से ज्यादा सामान मिला। इस तरह से उक्त सभी फर्मों पर जांच के दौरान साढ़े पांच करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इस अभियान में एसआईबी का नेतृत्व कर रहे अपर आयुक्त ग्रेड-2 रामबाबू गौड़, संयुक्त कमिश्नर जयप्रकाश नारायण पटेल, धर्मवीर सिंह, मनोज विश्वकर्मा, ब्रजेश, अवधेश, कमल पाण्डेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट कराई ब्लाक
आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लेने में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है। हाल ही में करीब दो करोड़ रुपये आईटीसी ब्लाक करा दी गई है, जो व्यापारी एवं कारोबारियों द्वारा जीएसटी के तहत क्लेम की गई थी। इससे पहले भी फर्जीवाड़ा कर जीएसटी के तहत आईटीसी क्लेम लेने को आवेदन करने का खुलासा हो चुका है। एक महीना पहले ही फर्जी बिलों के आधार पर बगैर सामान खरीदे और बिक्री किए करीब 50 लाख रुपये क्लेम मांग लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed