{"_id":"600db2138ebc3e33df42fb95","slug":"talent-flourishing-in-bjp-government-nim-saharanpur-news-mrt522139191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में प्रोत्साहन से निखर रही प्रतिभाएं : निम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में प्रोत्साहन से निखर रही प्रतिभाएं : निम
विज्ञापन
नमंच में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित चिकित्सक
- फोटो : SAHARANPUR
भाजपा सरकार में प्रोत्साहन से निखर रही प्रतिभाएं : निम
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रतिभाशाली लोगों को भाजपा सरकार में पूरा प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे प्रतिभाएं निखर रही हैं।
रविवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सभी भूमिका निभा रहे हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलनी चाहिए। अगले वर्ष इस महोत्सव में सभी विभाग अपनी एक साल की प्रगति रिपोर्ट देंगे। प्रदूषण को कम करने के लिए, यातायात के नियमों का पालन करने के लिए, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की जरूरत है। यह ऐसे कार्य हैं जिनमें पैसा खर्च नहीं होता और लाभ अधिक प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में बाईपास, सहारनपुर-दिल्ली मार्ग का चौडीकरण, देवबंद - रुड़की रेलवे लाइन के लिए भूमि पर कब्जा दिलाने जैसे कार्य हुए हैं। विश्वविद्यालय के लिए भूमि खरीद, चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा, पिलखनी में कॉमन फैसिलिटी सेंटर, रामपुर मनिहारान में तहसील के लिए भूमि का चयन, बेहट शाकंभरी देवी मार्ग के चौड़ीकरण पर भी कार्य हो रहे हैं।
इसके बाद विधायक और अधिकारियों ने गांधी पार्क में लगाए गए स्टालों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, गन्ना विकास विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, आयुष विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई थीं।
विज्ञापन
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, सहायक निदेशक सूचना अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
- लाभार्थियों को वितरित किए टूल किट, चेक और उपकरण
कार्यक्रम में 20 विभागों के लगभग 100 लाभार्थियों को टूलकिट, चेक, सहायक उपकरण देकर लाभान्वित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने हेतु लगभग 100 व्यक्तियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।