{"_id":"6aad92cfb10a99ef1b09b473","slug":"mineral-traders-strike-deferred-until-september-25-dm-gives-assurance-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-184018-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनिज कारोबारियों की हड़ताल 25 सितंबर तक स्थगित, डीएम ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनिज कारोबारियों की हड़ताल 25 सितंबर तक स्थगित, डीएम ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम से मिलने पहुंचे खनन कारोबारी।
- 15 सितंबर से हड़ताल पर थे खनिज कारोबारी, डीएम के साथ चली वार्ता
- खनिज विभाग की कार्यप्रणाली और उत्पीड़न के विरोध में थे हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। खनिज विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न समस्याओं को लेकर हड़ताल पर चल रहे स्टोन क्रशर कारोबारियों ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान से वार्ता के बाद फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले जिलाधिकारी ने जिले के स्टोन क्रशर स्वामियों को अपने कार्यालय बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
बैठक में कारोबारियों ने खनिज विभाग की कार्रवाई, पैमाइश, जुर्माना, भंडारण समेत अन्य मामलों को लेकर अपनी आपत्तियां और समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई के चलते कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांगों का नियमानुसार समाधान कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने कारोबारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सभी मामलों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
प्रशासन के आश्वासन के बाद संगठन ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के बजाय 25 सितंबर तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में सहारनपुर स्टोन क्रशर संगठन के अध्यक्ष प्रदीप राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में खनन कारोबारी शामिल हुए। प्रदीप राणा ने बताया कि 25 सितंबर तक प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान की दिशा में की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद संगठन की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।