सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित खेल मेला 2020 के तहत शुक्रवार को ताइक्वांडो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं कराई गई। दोनों ही प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला सांख्यिकी अधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। महिला शिक्षकों के बीच हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल शालू और समरीन फात्मा के बीच हुआ, जिसमें शालू ने 21-16 के अंतर से जीत हासिल की। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इकलाख, आर्यवीर, शिवम कुमार, उपेश कुमार, अमन, वंश, हिमांशु, अभय बालियान, साक्षी, रिया जाटव, खुशी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। निर्णायकों में एश्वर्या, प्रशांत, हैदर अली, इमरान, मुस्तकीम, मयंक, राजेंद्र आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, उप प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार, नीशू राणा, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डा. नीता कौशिक, निशा, डॉ. प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित ताईक्वांडो में खेलते खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR