फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   suspend.

विरासत दर्ज न करने पर लेखपाल निलंबित

Tue, 17 Mar 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
suspend.
विरासत दर्ज न करने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

बेहट। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में मंगलवार को डीएम अखिलेश सिंह ने विरासत दर्ज न किए जाने की शिकायत पर हलका लेखपाल को निलंबित कर दिया। उनके समक्ष कुल 107 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिसमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया और बाकी शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

समाधान दिवस में अबाबाकरपुर नौगांवा निवासी अनवार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता रमजान की मौत के बाद उसने 15 माह पूर्व मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधित हल्का लेखपाल को दे दिया था, लेकिन उसके बाद भी लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज नहीं की गई। इस पर डीएम ने लेखपाल प्रदीप पंवार को मौके पर बुलाकर जब इसके बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके अलावा गंदेवड़ गांव निवासी सुनील पुत्र पदम ने अपने खेत की चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, बाबैल निवासी शीशपाल ने अपने खेत की पैमाइश कराने, गांव रंड़ौल निवासी धीरज ने गन्ना विभाग द्वारा रजबहे की पटरी पर बनाई गई सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इसी तरह डीएम के समक्ष कुल 107 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सर्वाधिक शिकायतें विद्युत निगम राजस्व एवं पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी, जिला विकास अधिकारी मंसाराम यादव, परियोजना निदेशक दुष्यंत, उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्र, सहायक निबंध सहकारी समितियां अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी केएम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा अनुज प्रताप, अधिशासी अभियंता ग्रामीण सेवा, अधिशासी अभियंता नलकूप आरती यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई जलज शर्मा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई रमेशचंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed