फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspected Terror Accused Harish’s House Locked, Agencies Probe Deepens

ISIS Connection: भाई-बहन डॉक्टर-पिता प्राइवेट कंपनी में, पढ़ा-लिखा परिवार, हारिश की गिरफ्तारी के बाद से फरार

Tue, 17 Mar 2026 08:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 08:24 PM IST
सार

सहारनपुर के मानकमऊ गांव में संदिग्ध आतंकी हारिश अली के घर पर ताला लटका मिला। एटीएस, पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Suspected Terror Accused Harish’s House Locked, Agencies Probe Deepens
आतंकी हारिश अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव की ट्रांसफार्मर वाली गली में हारिश के घर पर मंगलवार को ताला लटका मिला। वहां लोगों की भीड़ रही। उसका भाई लखनऊ में एमबीबीएस-एमडी डॉक्टर है, जबकि बहन महाराष्ट्र में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही। पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid ul Fitr: मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात, 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में होगी नमाज

विज्ञापन

मुरादाबाद में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हारिश अली का घर के बाहर मंगलवार को स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। घर पर ताला लटका था। घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घटना की जानकारी मिलने के बाद कहीं और चले गए हैं।

पड़ोसियों ने बात करने पर बताया कि हारिश का परिवार मानकमऊ में पीढ़ियों से रह रहा है। उसके दादा, परदादा न केवल आईटीसी कंपनी में काम करते थे, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख जमींदारों में भी गिने जाते थे। हारिश के पिता रियासत अली भी आईटीसी में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं।

बताया कि वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर निकल जाते हैं और शाम को ही घर लौटते हैं। हारिश की मां गृहिणी हैं, जो घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो उसका बड़ा भाई डॉ. आकिफ एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर है और लखनऊ में कार्यरत हैं।

वहीं उसकी बहन अरफा महाराष्ट्र में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल, हारिश के घर पर ताला लटका होने और परिवार के गायब होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

विज्ञापन

पड़ोसी भी हैरान, पढ़ा-लिखा है पूरा परिवार
मानकमऊ में करीब 200 गज में रियासत अली का मकान बना है। उन्हें संपन्न परिवार के रूप में जानते हैं। हालांकि हारिश की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। घर में सीसीटीवी भी लगे हुए हैं।

पड़ोसी भी हारिश की गिरफ्तारी के बाद से हैरान हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। मंगलवार को एटीएस, स्थानीय पुलिस और एलआईयू ने हारिश के घर पहुंचकर पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है।

स्थानीय पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी भनक
जिले में पहले भी संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं, जो कई वर्षों से अलग-अलग क्षेत्रों में रहे थे। अब सहारनपुर निवासी संदिग्ध आतंकी हारिश अली की मुरादाबाद से गिरफ्तारी हुई। वह दो साल से मुरादाबाद में बीडीएस की पढ़ाई करने गया था।

वह बीच में घर पर आया, लेकिन स्थानीय पुलिस और एलआईयू को उसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानकमऊ से ही संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल को गिरफ्तार किया था। उसका भी आतंकी कनेक्शन निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed