फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supreme Court's decision on AMU shows the mirror to the present government: Madani

एएमयू पर सुप्रीम फैसले ने वर्तमान सरकार को दिखाया आइना : मदनी

Sat, 09 Nov 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court's decision on AMU shows the mirror to the present government: Madani
देवबंद । सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक चरित्र पर 1967 के सैयद अजीज बाशा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया जजमेंट को खारिज कर दिया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस निर्णय ने मौजूदा सरकार को भी आईना दिखाया है।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने शुक्रवार को जारी बयान इसे महत्वपूर्ण और दूरगामी परिणाम वाला बताते हुए कहा कि यह निर्णय उन लोगों के लिए करार जवाब है जो अल्पसंख्यक दर्जे की बहाली में रुकावट बनी हुए थे। उन्होंने कहा कि जमीयत ने हमेशा मुस्लिम अल्पसंख्यकों के शैक्षिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। इसका एक उदाहरण हाल ही में धार्मिक मदरसों के विरुद्ध सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा जारी नकारात्मक अभियान को रोकने का प्रयास है। इसके साथ डी अजीज बाशा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। तब से जमीयत ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ रही है। वहीं, जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा व मुफ्ती जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed