फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supply department team found illegal petrol pump running in Ruhalka

पूर्ति विभाग की टीम को रूहालका में चलता मिला अवैध पेट्रोल पंप

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Supply department team found illegal petrol pump running in Ruhalka
बेहट (सहारनपुर)। जिला पूर्ति विभाग को सूचना मिला कलसिया - चिलकाना मार्ग पर स्थित गांव रूहालका में अवैध रुप से संचालित पेट्रोल पंप से पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री हो रही है। इस के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने संबंधित स्थान पर छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। टीम को मौके से 220 लीटर डीजल मिला। इसके अप मिश्रित होने की आशंका है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की अनुमति के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव रूहालका में कलसिया-चिलकाना मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे पेट्रोल पंप चलने की सूचना मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप पर बने कमरे के बाहर कैनों से कीप भरकर वाहनों में तेल डाला जा रहा था। पंप पर पांच केएल (किलोलीटर) क्षमता का भूमिगत टैंक मिला, जो सूखा था। टीम को मौके पर मौजूद एक युवक ने अपने आप को यूनिट का मालिक बताया, जो यूनिट के संचालन से संबंधित लाइसेंस व अन्य कागजात नहीं दिखा सका। मौके से बरामद सभी सामान को रूहालका के उचित दर विक्रेता की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि पंप संचालक और उसके पार्टनर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। संस्तुति होते ही रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
अवैध रुप से संचालित पेट्रोल पंप पर पहुंची टीम को कमरे से पांच लोहे के ड्रम मिले, प्रत्येक की क्षमता 200 लीटर है। साथ ही 50- 50 लीटर क्षमता के चार प्लास्टिक कैन और तेल नापने के आठ यंत्र मिले। वहीं, ड्रम से तेल निकालने की लोहे हत्थी, तीन कीप व दो प्लास्टिक के पाइप बरामद हुए। इनमें एक ड्रम में 100 लीटर, दो कैन में 50-50 लीटर और एक कैन में 20 लीटर डीजल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed