फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Super train ran till Ambala, Janseva Express was cancelled

Saharanpur News: अंबाला तक दौड़ी सुपर, जनसेवा एक्सप्रेस रही रद्द

Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Super train ran till Ambala, Janseva Express was cancelled
सहारनपुर। कोहरे के कारण 16 ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया है। दिल्ली-जालंधर सिटी के बीच दौड़ने वाली सुपर एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक संचालित हुई, जबकि जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से रोजाना 155 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। 16 ट्रेनें दो मार्च 2026 तक निरस्त रहेगी। इनमें गरीबरथ, अकालतख्त, दुर्गियाना, हरिहर, लालकुआं, ऋषिकेश और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। सोमवार को ट्रेन 14681-82 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक संचालित हुई। यह ट्रेन अब तीन महीने तक अंबाला कैंट-जालंधर के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रही। सोमवार को देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर छह घंटे और गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इसके चलते यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर रहकर लेट चल रही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed