{"_id":"62d5a83bb7589d7fcc6f23d9","slug":"sultry-heat-devotion-in-the-heart-and-bholebaba-s-cheers-on-the-lips-saharanpur-news-mrt597553196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी, मन में भक्ति और लब पे भोलेबाबा का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी, मन में भक्ति और लब पे भोलेबाबा का जयघोष
विज्ञापन
सहारनपुर। उमस भरी गर्मी की परवाह किए बिना कांवड़िये मन में भक्ति के साथ भोले बाबा का जयघोष करते जल लेकर लौट रहे हैं। पिछले दिनों की अपेक्षा श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवभक्तों की संख्या बढ़ी है।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कांवड़िये सहारनपुर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए नजर आए। कांवड़ियों पर उमस भरी गर्मी का कोई असर नहीं है। शिवभक्त भोले बाबा के जयकारों के साथ जल लेकर भक्ति में मगन होकर लौट रहे हैं। अभी दूर-दराज के शिवभक्त ही दिख रहे हैं। पिछले दिनों की अपेक्षा कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस-प्रशासन के मुताबिक शिवरात्रि तक दस लाख से अधिक कांवड़िये सहारनपुर रास्त जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी के जिलों में जाएंगे।
शिविर में उत्साह के साथ कर रहे सेवा
सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी से लेकर देहरादून रोड पर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में काली नदी चेक पोस्ट तक कांवड़ मार्ग है। अंबाला और देहरादून रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए 20 से अधिक कांवड़ शिविर लगे हैं, जिनमें आयोजक पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों रहने, खाने-पीने, नहाने और दवाओं तक की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई कांवड़ शिविर 20 जुलाई से शुरू होंगे। क्योंकि, अगले दो दिनों में कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा।

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिये लगी श्रद्घालु की लाइन- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन