{"_id":"5f3ac7238ebc3e3d027e2b3a","slug":"sugarcane-survey-speculative-demonstration-going-from-village-to-village-saharanpur-news-mrt4966461146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर गन्ना सर्वे सटटा प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर गन्ना सर्वे सटटा प्रदर्शन शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विभाग की ओर से गांव गांव जाकर गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसमें किसानों से आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण करने के बाद पर्चियों का फाइनल कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर के आधार पर ही किसानों को शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई करने के लिए पर्चियां मिलेंगी। जिले में करीब 1.47 लाख गन्ना किसान हैं।
कोरोना संकट के चलते इस बार गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन गन्ना विकास समितियों के स्थान पर गांव गांव जाकर किया जा रहा है। इसमें किसानों के कुल गन्ना रकबे और उसके सट्टे को फाइनल किया जाएगा। इसमें किसानों को यह भी पता चल सकेगा कि सर्वे में उसका कितना पेड़ी गन्ना और कितना पौधा गन्ना दर्ज किया गया है। किसानों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद इसके आधार पर फाइनल कैलेंडर बनाया जाएगा। जिस किसान को सर्वे पर आपत्ति होगी उससे विभाग एक स्वप्रमाणित घोषणा पत्र लेगा और उसकी जांच कराने के लिए टीम बनाकर आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। फाइनल कैलेंडर के आधार पर ही किसान को शुगर मिल में गन्ना सप्लाई करने के लिए पर्चियां जारी होंगी।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते गन्ना समितियों में सर्वे सट्टा प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। क्योंकि प्रदर्शन के दौरान किसानों की भीड़ होने की आशंका रहती है। जिले में गन्ना सर्वे जीपीएस के माध्यम से कराया गया है। फिर भी जिस किसान को गन्ना रकबा को लेकर आपत्ति होगी, उससे घोषणा पत्र लेकर निस्तारण कराया जाएगा। इस कार्य को पांच सितंबर तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
शगर मिलों में मेंटीनेंस कार्य 40 प्रतिशत पूरा
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 31 अक्तूबर तक शुगर मिलों का संचालन कराने की योजना है। इसके लिए चीनी मिलों पर मेंटीनेंस कार्य जल्द पूरा करने का दबाव बनाया हुआ है। अभी तक जिले की चीनी मिलों का 40 फीसदी मेंटीनेंस कार्य पूरा हो चुका है। सभी मिलों को 15 अक्तूबर तक मेंटीनेंस कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।