फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane standing survey will start again from March 4

चार मार्च से शुरू होगा खेत में खडे गन्ने का दोबारा सर्वे

Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane standing survey will start again from March 4
सहारनपुर। सट्टे से अधिक गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गन्ना विभाग किसानों के खेत में खडे़ गन्ने का दोबारा सर्वे करा रही है। चार मार्च से शुरू होने वाले सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर किसानों का एडिशनल बांड भरा जाएगा। इसके आधार पर ही किसानों को पर्चियां मिल सकेंगी। इसकी पर्चियां 10 पक्ष के बाद निर्गत होना शुरू होंगी।
विज्ञापन

जनपद में काफी किसान ऐसे हैं, जिनकी पर्चियों का सट्टा कम है और उनके खेत में गन्ना अधिक खड़ा है। इसके चलते ऐसे किसान टेंशन में हैं। उन्हें भय सता रहा है कि उनके पास गन्ना तो अधिक है, लेकिन पर्चियां कम हैं। इसके चलते गन्ना किस प्रकार मिल में सप्लाई होगा। इस देख गन्ना विभाग चार से 12 मार्च तक खेेतों में खडे़ गन्ने का दोबारा सर्वे कराएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर किसानों का एडिशनल बांड भरकर उनकी पर्चियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि बढ़िया उत्पादकता के चलते कुछ किसानों के पास सट्टे से अधिक मिल में सप्लाई करने योग्य गन्ना खड़ा है, इसलिए गन्ना विभाग खेत में खडे़ गन्ने का दोबारा सर्वे करा रहा है। चार से 12 मार्च तक चलने वाले सर्वे की रिपोर्ट को लखनऊ स्थित गन्ना विभाग के मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद एडिशनल बांड भरवाकर किसानों को पर्चियां निर्गत होगी। सट्टे के अनुसार अभी खेत में कुल गन्ना क्षेत्रफल का करीब 26 प्रतिशत गन्ना खड़ा है, लेकिन अधिक उत्पादकता के चलते गन्ना 30 से 35 प्रतिशत तक खेत में हो सकता है। एडिशनल बांड की पर्चियों को 10वें पक्ष के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed