फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane department engaged in species change

Saharanpur News: प्रजाति बदलाव में जुटा गन्ना विभाग

Fri, 10 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane department engaged in species change
सहारनपुर। गन्ने की कोशा- 0238 प्रजाति में लाल सड़न सहित अन्य रोगों के बढ़ते प्रकोप के चलते गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव में जुट गया है। इसके लिए जनपद को गन्ना शोध केंद्रों से कई नई और उन्नतशील प्रजातियों के बीज का आवंटन हुआ है। इससे आधार और प्राथमिक पौधशालाएं स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन

जनपद के कुल गन्ना क्षेत्रफल में करीब 90 प्रतिशत कोशा-0238 प्रजाति की खेती हो रही है। अच्छी पैदावार देने वाली गन्ने की इस प्रजाति में लाल सडन आदि रोगों का प्रकोप बढ़ने का असर न सिर्फ इसकी उत्पादकता पर पड़ रहा है बल्कि कीटनाशकों का अधिक प्रयोग होने से इसकी लागत भी बढ़ रही है। इसके चलते गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव करने में जुट गया है। इसके लिए गन्ना शोध संस्थानों से नई एवं उन्नतशील प्रजातियों का आवंटन हुआ है। अगेती प्रजातियों में कोलक-14201, को-15023, कोशा-13235,कोशा-13231 आदि शामिल हैं। सामान्य प्रजातियों में कोशा-12232, कोशा-8279, को-12029, कोसे-11453, को-05011 प्रमुख हैं।
विज्ञापन


तैयार होंगी आधार एवं प्राथमिक पौधशालाएं
उन्नतशील प्रजातियों का बीज गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर, गन्ना शोघ केंद्र शाहजहांपुर आदि से आवंटित हुआ है। नई और उन्नतशील प्रजातियों की इस बीज से जनपद में किसानों के यहां आधार एवं प्राथमिक पौधशालाएं तैयार होंगी। अगले वर्ष पौधशालाओं से इस बीज को किसानों को बुआई के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजाति बदलाव के लिए जनपद को बसंतकालीन गन्ना बुआई के लिए गन्ना शोध संस्थानों से 10.770 लाख सिंगल बड़ (आंख) आवंटित हुई हैं। इसके अलावा 1415 क्विंटल गन्ना बीज का आवंटन भी हुआ है। जनपद में नई और उन्नतशील प्रजातियों की बुआई चल रही है। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed