फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane area expected to increase by 1.3 percent in Mandal

मंडल में 1.3 फीसदी गन्ना क्षेत्रफल बढने की उम्मीद

Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane area expected to increase by 1.3 percent in Mandal
सहारनपुर। मंडल में इस बार गन्ना क्षेत्रफल में 1.3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। सैंपल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार इसमें सबसे अधिक वृद्धि मुजफ्फरनगर और सबसे कम सहारनपुर जनपद में है। सैंपल सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर इस बार मंडल में गन्ना क्षेत्रफल 3,65,700 हेेक्टेयर होने का अनुमान है। जबकि इससे पहले यह रकबा 3.61 लाख हेक्टेयर था। सही स्थिति सर्वे पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

गन्ना विभाग प्रतिवर्ष गन्ना सर्वे कराता है। जिससे पता चल सके कि मंडल में इस बार कितना गन्ना क्षेत्रफल है। पेराई सत्र सुचारु रूप से चलाने के लिए गन्ना क्षेत्रफल के आधार पर ही क्षेत्र में आने वाली चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन होता है। सर्वे में गन्ने की पेड़ी, पौधा और प्रजातियों के बारे में पता चल जाता है। यह भी पता चल जाता है कि इस बार कितना गन्ना अगेती प्रजातियों और कितना सामान्य प्रजातियों का है। इसके आधार पर ही कलेंडर तैयार होता है। साथ ही गन्ना सप्लाई के लिए किसान की पर्चियां भी इसी आधार पर लगाई जाती हैं। पेराई सत्र की शुरूआत में किसानों को सप्लाई के लिए गन्ने की अगेती प्रजातियों की पर्ची दी जाती हैं। मंडल में सैंपल सर्वे की रिपोर्ट आ गई है। 208 गांवों में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में इस बार मंडल में 1.3 प्रतिशत गन्ना रकबा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

ऐसे होता है सैंपल सर्वे
गन्ना विभाग गन्ना सर्वे के साथ ही सैंपल सर्वे भी कराता है। सैंपल सर्वे के माध्यम से गन्ना क्षेत्रफल के रुझान का पता चल जाता है। इस बार गन्ने का रकबा बढ़ रहा है या फिर कम हो रहा है। सैंपल सर्वे के लिए मंडल में इस बार 208 गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें सहारनपुर जिले के 71, मुजफ्फरनगर के 71 और शामली जनपद के 66 गांव शामिल हैं। इन गांवों के सर्वे के आधार पर गन्ना क्षेत्रफल का अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का सैंपल सर्वे पूरा हो चुका है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार इस बार मंडल में 1.3 फीसदी गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट को आधार माना जाए तो इस बार मंडल में 3,65,700 हेेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल होने की उम्मीद है। 20 जून तक गन्ना सर्वे पूरा होगा। इसके बाद ही गन्ना क्षेत्रफल की स्थिति स्पष्ट होगी। - डॉ. दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त
10 वर्षो में मंडल में गन्ना क्षेत्रफल
पेराई सत्र गन्ना क्षेत्रफल
2013-14 2.91 लाख हेक्टेयर
2014-15 2.84 लाख हेक्टेयर
2015-16 2.66 लाख हेक्टेयर
2016-17 2.53 लाख हेक्टेयर
2017-18 2.78 लाख हेक्टेयर
2018-19 3.05 लाख हेक्टेयर
2019-20 3.17 लाख हेक्टेयर
2020-21 3.48 लाख हेक्टेयर
2021-22 3.61 लाख हेक्टेयर
नोट: उप गन्ना आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed