{"_id":"5881051c4f1c1b701befe483","slug":"sugar-mill-officials-siege-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के अधिकारियों का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के अधिकारियों का घेराव, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों और भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को किसान सहकारी चीनी मिल के अधिकारी का घेराव किया।
अधिकारी के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के नेतृत्व में किसान और भाजपा कार्यकर्ता किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचे।
उन्होंने चीनी मिल के सीसीओ कर घेराव किया। बताया कि चीनी मिल अधिकारियों द्वारा गन्ना किसानों को परेशान किया जा रहा है। अधिकारी द्वारा बिना पूर्व नोटिस दिए किसानों के उच्च क्वालिटी के गन्ने को भी रिजेक्ट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गेट का इंडेंट बढ़ाया जाएं तथा किसानों के गन्ने का भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर चीनी मिल के गन्ना अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राणा, बाबी राणा, बिल्लू त्यागी, डॉ. मुकेश, काका त्यागी, यशवंत राणा, जसवीर सिंह, गौतम सिंह, रिंकू राणा, भूरा चौहान, राजपाल सिंह, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।