फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suffering of river bank villages, diseases caused by drinking water

Saharanpur News: नदी किनारे के गांवों की पीड़ा, पेयजल से हो रही बीमारी

Sat, 10 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Suffering of river bank villages, diseases caused by drinking water
बड़गांव के गांव नन्हेडा खुर्द के पास बहती प्रदू​षित नदी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
सहारनपुर। जिले कई गांवों में भी दूषित पानी लोगों को बीमार बना रहा है। प्रदूषित हो चुकी हिंडन और कृष्णा नदियों के किनारे बसे गांवों में पानी सबसे ज्यादा दूषित हुआ है। बड़गांव और नानौता क्षेत्रों में काफी लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। पुवांरका क्षेत्र में दूषित पानी का मुद्दा क्षेत्रीय विधायक आशु मलिक सदन में भी उठा चुके हैं। बड़गांव क्षेत्र में प्रदूषित हिंडन नदी किनारे बसे गांव महेशपुर, शब्बीरपुर, भगवानपुर, सहजी, कुतुबा माजरा, शिमलाना, सिसौनी, चिराऊ, बहेड़ा, नन्हेड़ा आदि गांवों में 120 फीट की गहराई पर लगे सभी हैंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है। हिंडन के प्रदूषण का असर इतना घातक हुआ कि किनारे बसे गांवों का पानी पीने योग्य नहीं रहा। ग्रामीणों को गंभीर बीमारियां तक हो गईं। प्रदूषण की वजह से ही प्रशासन ने करीब छह वर्ष पूर्व लाल निशान लगाकर क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों हैंडपंप उखड़वाए, लेकिन आज तक शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं हुई। शब्बीरपुर के शोभाराम, शिमलाना के नरेश कैंसर की घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। महेशपुर के वीरेंद्र को गले का कैंसर है। उनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। शिमलाना का रविप्रकाश दो साल से लीवर और पेट की समस्या से जूझ रहा है। नन्हेड़ा खुर्द के रामशरण सिंह दस साल से पेट की बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन

n भनेड़ा खेमचंद और पांडोखेड़ी में है कृष्णा नदी के प्रदूषित पानी का कहर : नानौता क्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद व पांडोखेड़ी के पास से बह रही कृष्णा नदी के प्रदूषण के कारण ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि पानी के कारण भनेड़ा खेमचंद में कैंसर, टीबी सहित अनेक गंभीर रोगों से ग्रामीण ग्रस्त है जबकि 25 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। कृष्णा नदी के प्रदूषित पानी के कारण दोनों गांवों में लगे हैंडपंप का पानी भी दूषित हो गया है।
विज्ञापन

n विधायक ने सदन में उठाया था दूषित पानी का मुद्दा : पुवांरका क्षेत्र में दूषित पेयजल का मुद्दा देहात विधायक आशु मलिक द्वारा सदन में उठाया गया था। पानी दूषित होने के कारण बीमारियों खतरा बढ़ने की भी बात कही थी। घाना खंडी व क्षेत्र के गांव तेलीपुरा, रिहड़ी ताजपुरा, घुन्ना, बोंदकी, सलेमपुर कदीम आदि गांवों का पानी दूषित होने के कारण लोगों में कैंसर व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed