{"_id":"64e652087e1290a73200bfbc","slug":"sue-the-person-who-damaged-the-smart-road-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-8145-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट रोड को नुकसान पहुंचाने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट रोड को नुकसान पहुंचाने वाले पर मुकदमा
Thu, 24 Aug 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अंबाला रोड पर स्मार्ट रोड तैयार की जा रही है। इस समय विद्युत लाइन को भूमिगत करने का कार्य चल रहा है। एक व्यक्ति ने केबिल डालने के लिए बनाए गए आरएमयू फाउंडेशन को क्षतिग्रस्त किया है, जिसके बाद नगर निगम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अपर मुख्य कार्याधिकारी/अपर नगरायुक्त राजेश यादव की ओर से कराया गया है। उन्होंने बताया कि अंबाला रोड पर कार्यदाई संस्था आरसीसी द्वारा स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इन दिनों विद्युत लाइन को भूमिगत करने का कार्य चल रहा है। कल्पना सिनेमा के बाहर आरएमयू फाउंडेशन बनाया गया था। आरसीसी डेवलपर्स के अधिकारियों द्वारा जानकारी मिली है कि कल्पना सिनेमा में काम करने वाले कुछ लोगों ने फाउंडेशन को जान बूझकर क्षतिग्रस्त किया है। साथ ही आरसीसी डेवलपर्स के कर्मचारियों के साथ गाली गलौच और दुर्व्यवहार भी किया गया। आरसीसी डेवलपर्स ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। ऐसी स्थिति में थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।