Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students welcomed by planting tilak and wearing garlands

तिलक लगाकर और मालाएं पहनाकर किया छात्रों का स्वागत

Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students welcomed by planting tilak and wearing garlands
प्राथमिक विद्यालय बकडौली। - फोटो : SAHARANPUR
तिलक लगाकर और मालाएं पहनाकर किया छात्रों का स्वागत
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में कोविड-19 के चलते 11 माह से बंद पड़ी एक से पांच तक की कक्षाओं का सोमवार से पुन: संचालन शुरू हो गया। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक कर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कई शिक्षकों ने अपने विद्यालयों को झालर, गुब्बारों और फूलों से सजाया। पहले दिन पठन-पाठन के साथ बच्चों के बीच खेल गतिविधियां कराई गईं।
नानौता के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सोमवार को पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने तिलक कर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर एक बच्चे से रिबन कटवाकर तमाम बच्चों को प्रवेश दिया गया। यहां बच्चों से केक भी कटवाया गया। नानौता के ही जंबूगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के स्वागत के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। शहरी क्षेत्र में बेहट बस अड्डा स्थित प्राथमिक विद्यालय पटेल मिल को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। रामपुर मनिहारान के गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आए बच्चों को शिक्षकों ने गुब्बारे देकर तथा हाथ सैनिटाइज कराकर विद्यालय में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

बलियाखेड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भारापुर में प्रधानाध्यापक अजीत सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर बच्चों का स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय शब्बीरपुर को भी शिक्षकों ने गुब्बारों से सजाया था। बच्चों के स्वागत के साथ ही उनके बीच बैडमिंटन खेल कराया गया। तीतरो के गांव महंगी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का तिलक कर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। चिलकाना के गांव रावणपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तीतरो के गांव बरसी स्थित प्राथमिक विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया। साढ़ौली कदीम स्थित चक खीरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में फूल देकर छात्रों का स्वागत किया गया। नकुड़ के केएलजी जैन स्कूल में बच्चों का स्वागत किया गया। नानौता के गांव बकडौली कमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका मीनाक्षी, अनुराधा ने तिलक कर स्वागत किया। गांव समसपुर नौगांवा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक को गुब्बारों से सजाया गया। गागलहेड़ी के गांव माजरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के तकीरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने गेट पर आकर बच्चों का स्वागत किया। बिहारीगढ़ के गांव इस्माइलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं ने फूलों की वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षकों द्वारा बच्चों को पेंटिंग और हाथ से बनाया गया फोटो फ्रेम भेंट किया गया। प्राथमिक विद्यालय अंबेहटा को शादी समारोह की तरह सजाया गया था।

निजी स्कूल भी हुए तैयार
रसूलपुर स्थित जेएसएम पब्लिक स्कूल में पहुंचे बच्चों का उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि सरकारी स्कूल ऐसा कर सकते हैं तो प्राइवेट को भी बच्चों के साथ आत्मीय रिश्ते बनाने होंगे। उनको अपने बच्चों की तरह समझना होगा।

प्राथमिक विद्यालय नानौता में केक काटते बच्चे और शिक्षिकाएं।

प्राथमिक विद्यालय नानौता में केक काटते बच्चे और शिक्षिकाएं।- फोटो : SAHARANPUR

प्राथमिक विद्यालय रामपुर मनिहारान में बच्चों को माला पहनाती शिक्षिकाएं।

प्राथमिक विद्यालय रामपुर मनिहारान में बच्चों को माला पहनाती शिक्षिकाएं।- फोटो : SAHARANPUR

प्राथमिक विद्यालय नानौता में बच्चों को तिलक करती शिक्षिका।

प्राथमिक विद्यालय नानौता में बच्चों को तिलक करती शिक्षिका।- फोटो : SAHARANPUR

प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर।

प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर।- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व माध्यमिक विघालय नुमाइशकैंप में पहुंचे स्कूली बच्चो का स्वागत करती शिक्षक

पूर्व माध्यमिक विघालय नुमाइशकैंप में पहुंचे स्कूली बच्चो का स्वागत करती शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

प्राथमिक विद्यालय पटेल मिल में मनोरंजक तरीके से पढ़ते बच्चे।

प्राथमिक विद्यालय पटेल मिल में मनोरंजक तरीके से पढ़ते बच्चे।- फोटो : SAHARANPUR

प्राथमिक विद्यालय नानौता में पहुंचे छात्र छात्राओं का स्वागत करते शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय नानौता में पहुंचे छात्र छात्राओं का स्वागत करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क में टीचर्स के साथ कविता पाठ करती स्कूली छात्राएं

उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क में टीचर्स के साथ कविता पाठ करती स्कूली छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व माध्यमिक विघालय नुमाइशकैंप में पहुंचे स्कूली बच्चो का स्वागत करती शिक्षक

पूर्व माध्यमिक विघालय नुमाइशकैंप में पहुंचे स्कूली बच्चो का स्वागत करती शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed