सहारनपुर। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को निखारा है। विद्यालय में वॉलीबाल, बास्केट बाल, मार्शल आर्ट और स्पोकन इंग्लिश की विशेष कक्षाएं भी संचालित की गई।
प्रधानाचार्य व शिक्षकों के निर्देशन में नृत्य, गायन, मेहंदी, खेल एवं चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य शकील अहमद ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समर कैंप अत्यधिक महत्व रखता है। समर कैंप में छात्र-छात्राओं में आजादी की भावना प्रदान करता है, क्योंकि विद्यार्थियों को अकादमी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होने के बजाए यह छुट्टियां छात्रों को आवश्यक अवसर प्रदान करती है। कैंप में छात्र-छात्राएं अपनी रूचि के अनुसार अपनी क्षमता को निखारते हैं। यह गतिविधियां विद्यार्थियों को उनके जुनून और कौशल को पहचान करने में सहायता करती है। शिविर में पूल पार्टी का भी आयोजन किया गया। शिविर इंचार्ज अजय कुमार, रूचिका गुप्ता, सरवत जमाल, सागर खुराना, सीमा अंसारी, अनुष्का दक्ष, अफशा शफी, सीमा जैन, मनीषा, परिधि गुप्ता, सोम प्रकाश, अंजलि जैन इत्यादि का योगदान रहा।

चिलकाना रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल के समर कैंप के समापन पर प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR