फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students exposed to handicrafts from different parts of the country

देश के विभिन्न हिस्सों की हस्तकलाओं से रूबरू हुईं छात्राएं

Thu, 24 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students exposed to handicrafts from different parts of the country
विघ्नहर्ता गणेशजी की पेंटिंग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कार्यालय विकास अयुक्त, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मुन्नालाल एवं जयनारायण खेमका महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय हस्तशिल्प जागरूकता कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इससे पहले उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों की हस्तकलाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्नातक की 350 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विकास आयुक्त कार्यालय के प्रशिक्षण अधिकारी योगेश पाठक ने क्राफ्ट विकास कार्यों के बारे में बताया। सहायक निदेशक सुनील कुमार शर्मा ने विकास आयुक्त कार्यालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वस्त्र मंत्रालय की ओर से संचालित स्वरोजगार की योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम संचालिका डॉ. विनीता दुबे ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं ने परंपरागत हस्तशिल्प को आधुनिक पहनावे में प्रयोग करना सीखा। उन्होंने बताया कि क्राफ्ट संबंधी कार्यक्रम महाविद्यालय में समय-समय पर संचालित कराए जाते हैं। समापन पर अतिथियों के द्वारा छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा ने अतिथियों को धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अर्चना कश्यप, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

छात्रा द्वारा बनाया गया नरेंद्र मोदी का चित्र

छात्रा द्वारा बनाया गया नरेंद्र मोदी का चित्र- फोटो : SAHARANPUR

उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग का चित्र

उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग का चित्र- फोटो : SAHARANPUR

चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन करती महिलाएं

चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed