फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student who came for NEET exam dies in road accident, fellow injured

Saharanpur News: नीट की परीक्षा देने आए छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Mon, 08 May 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Student who came for NEET exam dies in road accident, fellow injured
रुचित (फाइल फोटो)
- परीक्षा केंद्र की तलाश में देवबंद-मंगलौर मार्ग पर पहुंचा था छात्र
विज्ञापन


फाइल फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सरसावा से नीट की परीक्षा देने आए छात्र की देवबंद-मंगलौर मार्ग पर पिकअप वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से फरार हो रहे पिकअप चालक को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक परीक्षा केंद्र तलाश करता हुआ देवबंद मंगलौर मार्ग पर पहुंचा था।


सरसावा की दुर्गा कॉलोनी निवासी छात्र रुचित (20) अपने साथी शिवम के साथ बाइक पर देवबंद में लगे सेंटर पर नीट की परीक्षा देने आया था। हाईवे पर सराय मालियान स्थित सर्वोदय ज्ञान स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जानकारी न होने की वजह से रुचित देवबंद मंगलौर मार्ग पर पहुंच गया और वह सेंटर के बारे में पता कर वहां से लौट रहा था तो तभी पिकअप वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक चपेट में आ गई। जिसमें रुचित और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उठाकर उन्हें सरकारी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने रुचित को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर फरार हो गए पिकअप चालक को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed