फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strengthening booths and power centers will win: Ashwini Vaishnav

बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने से होगी जीत: अश्विनी वैष्णव

Mon, 07 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strengthening booths and power centers will win: Ashwini Vaishnav
देवबंद में लोकसभा प्रवास बैठक को संबोधित करते केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा प्रवास बैठक में कहा कि देवबंद में भाजपा की जड़ें बहुत मजबूत हैं। आगामी सभी चुनावों में यहां से भाजपा के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानमंडल से नीचे वाले सभी शक्ति केंद्रों और बूथों को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

रेल मंत्री सोमवार को रणखंडी रोड स्थित बैंक्वट हॉल में देवबंद विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी एवं मंडल महामंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी का प्रभार संभाला और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत संगठन को प्रदेश में मजबूत किया। उसी के कारण उत्तर प्रदेश में हम लोग मजबूत हुए और एक बार नहीं, लगातार दो बार जीतकर ऊपर है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष पहले की बात करें तो ऐसी परिस्थितियां होती थी कि बुआ और भतीजे के अलावा तीसरे का कोई नाम नहीं होता था।
विज्ञापन

इस बार देवबंद में होगा भाजपा के चेयरमैन
लोकसभा प्रवास बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियां छू रहा है। देश में विकास का पहिया पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। यहां कार्यकर्ताओं का जोश को देखकर महसूस हुआ है कि इस बार निकाय चुनाव में देवबंद में भाजपा का ही चेयरमैन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी और श्री खाटू श्याम की पूजा अर्चना की
देवबंद। मंत्री अश्विनी वैष्णव विशेष ट्रेन से सोमवार की सुबह करीब 8.45 रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। दिल्ली रेलवे मंडल के अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन की बिल्डिंग के डिजाइन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा। इसके बाद रेलमंत्री ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंच कर मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना मंदिर सेवा ट्रस्ट पंडित सतेंद्र शर्मा ने संपन्न कराई। देवीकुंड रोड निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर में भी रेलमंत्री ने पूजा अर्चना की।
ब्रह्मानंद सरस्वती की समाधि पर श्रद्धांजलि दी
-रेलमंत्री ने श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम पहुंच कर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने ध्यान योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से भी मुलाकात की।

रेल मंत्री का किया स्वागत
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के देवबंद आने पर लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, औधोगिक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, संदीप शर्मा,मनोज नामदेव, नवाब सिंह नागर, हरिओम सिंघल, बिजेंद्र कश्यप, शिवराज सिंह रोड, मनोज सिंघल एडवोकेट आदि स्वागत किया। डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा व एसपी देहात सूरज राय आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed