फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stopped boat operation in Yamuna by telling his land

Saharanpur News: यमुना में अपनी जमीन बता नाव संचालन रुकवाया

Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stopped boat operation in Yamuna by telling his land
चिलकाना में यमुना नदी को नाव से पार करते ग्रामीण
पुलिस हस्तक्षेप के बाद शुरु हो सका नाव का संचालन
विज्ञापन



चिलकाना। यमुना नदी में अस्थाई पुल टूटने के बाद नदी में आवागमन के लिए चलाई गई नाव को कुछ लोगों ने नदी की भूमि को अपनी बताते हुए बंद करा दिया। इसके चलते चार घंटे तक नाव का संचालन बंद रहा। पुलिस हस्तक्षेप के बाद नाव का संचालन शुरू हो सका। नाव बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाव संचालन के लिए दोनों पक्षों में शनिवार को बैठक होगी।
उप्र तथा हरियाणा की सीमा पर बहने वाली यमुना पर आवागमन के लिए ग्रामीणों द्वारा सीमेंट के पाइप का अस्थाई पुल बनाया गया था। अस्थाई पुल बुधवार को यमुना में आए तेज बहाव के पानी के कारण टूट गया था। पुल टूटने से सीमा पर आवागमन बंद हो गया था। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने नदी में नाव लगाकर लोगों को इधर से उधर भेजने का काम शुरू कर दिया था। शुक्रवार की सुबह छह बजे गांव आल्हनपुर के कुछ लोगों ने नाव को यह कहकर बंद करा दिया, कि नदी में स्थित भूमि उनकी है। नाव बंद होने के बाद नदी के दोनों किनारों पर छात्रों, बीमार लोगों, किसानों सहित सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। गांव सौंधेबास के संदीप, प्रवीन, नीरज, शौकीन, प्रमोद, मोंटू, पितांबर आदि का कहना था कि नदी में लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। इसलिए रास्ता बंद करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

नाव बंद होने की सूचना पर पठेड पुलिस चौकी इंचार्ज धीरसिंह मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझाया। सुबह करीब 10 बजे नाव का संचालन पुनः शुरू हो सका। पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार को अपनी अपनी अपनी बात रखने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीएम सदर किंशूक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी को भी रास्ता रोकने का अधिकार नहीं है। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चिलकाना पुलिस को निर्देश दे दिया गया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका तत्काल निस्तारण करा दें तथा नदी में आवागमन के लिए नाव चलाने की व्यवस्था सुचारू करें। रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

चिलकाना में यमुना नदी को नाव से पार करते ग्रामीण

चिलकाना में यमुना नदी को नाव से पार करते ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed