{"_id":"6706edba4c34a0a13a069626","slug":"stones-thrown-at-amritsar-howrah-express-one-passenger-injured-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-133469-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, एक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, एक यात्री घायल
Thu, 10 Oct 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रेल मंडल में सरसावा-अंबाला के बीच अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक यात्री घायल हुआ है, जिसे आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से आरपीएफ में खलबली मची हुई है। घायल यात्री बिहार का रहने वाला है।
दरअसल, ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस वाया सहारनपुर होकर चलती है। यह ट्रेन मंगलवार रात करीब 11 बजे अंबाला से रवाना हुई। सरसावा-अंबाला के बीच एक रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। पत्थर ट्रेन के दरवाजे पर बैठे सुनील पुत्र अनिल निवासी जिला सहरसा बिहार के माथे पर जा लगा। इससे ट्रेन के कोच में सवार यात्री सहम गए। घायल यात्री को अंदर कोच में सीट पर बैठाया और ट्रेन में चल रही आरपीएफ स्कॉर्ट को सूचना दी। पता लगते ही आरपीएफ स्कॉर्ट संबंधित कोच में पहुंची। ट्रेन सहारनपुर में करीब एक बजे पहुंची। घायल यात्री को रेलवे स्टेशन पर उतारा और आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह अंबाला से आरपीएफ सहारनपुर पहुंची और घायल यात्री के बयान दर्ज किए। घायल यात्री की हालत देखकर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर से न्यू सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
पत्नी के साथ घर लौट रहा था सुनील
सुनील अंबाला में मजदूरी करता है। मंगलवार की रात अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से पत्नी के साथ अपने गांव जा रहा था। उसे मालूम नहीं था कि घर के जाने के बजाय अस्पताल पहुंच जाएगा। फिलहाल आरपीएफ मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वर्जन
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस की घटना संज्ञान में है। मामला मारपीट का लग रहा है, फिर भी जांच कराई जा रही है।
अरुण त्रिपाठी, सीनियर कमांडेंट, अंबाला