{"_id":"60d619de8ebc3e7ceb5a5ea8","slug":"stone-pelting-ruckus-in-transaction-dispute-saharanpur-news-mrt544474743","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में पथराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में पथराव, हंगामा
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया और जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव किया, जिसमें कई चोटिल हुए। देहात कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी फरार हो गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी दो पक्षों में बुधवार को लेनदेन के विवाद में कहासुनी हुई थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। बृहस्पतिवार शाम दोनों पक्षों में एक बार फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी कि मारपीट हो गई। इसका पता लगने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही जमकर पथराव किया। इसको लेकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर शेखपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के आरोपी फरार हो गए थे। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए, जिन्होंने निजी चिकित्सकों के यहां ही उपचार लिया। इस मामले में शुक्रवार को देहात कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वीडियो हुई वायरल
दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की किसी ने वीडियो बनाकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों को वीडियो के आधार पर भी चिहिंत कर रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। जल्द पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ लेगी। -- राजेश कुमार, एसपी सिटी