फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone pelting between two sides, ten injured, two serious

Saharanpur News: दो पक्षों में पथराव, दस घायल, दो गंभीर

Mon, 15 Jul 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two sides, ten injured, two serious
नकुड़(सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला बंजारान में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर पथराव हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मोहल्ला बंजारान स्थित नकुड़-सहारनपुर रोड पर कुरैशी व राव पक्ष के दो युवकों की बाइक की टक्कर हो गई थी। जिसके बाद दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। जिसे देख अजीम कुरैशी ने दोनों युवकों को डांटकर मामला शांत करा दिया। कुरैशी पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रात करीब नौ बजे सड़क से गुजरते समय अजीम पर पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों में बीच सड़क पर छतों से पथराव हो गया। दूसरे राव पक्ष का आरोप है कि कुरैशी पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव किया है। अचानक पथराव देख राहगीरों में भी हड़कंप मच गया और सड़क को दोनों ओर वाहन रुक गए। करीब 15 मिनट चली ईंट पत्थरों की बारिश में कुरैशी पक्ष के शाहरूख़, फारूख़, हारून, शाहरून कुरैशी व अजीम घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के शहजाद राव, शाहिद राव, मोनिश राव, राशिद राव, जुनैद राव घायल हो गए। घायलों में शाहरुख कुरैशी सहित दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। उधर, पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी की तरफ से तहरीर नही मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल पर पुलिस तैनात की गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed