फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stirred to get 33 Corona positive in a single day

एक ही दिन में 33 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stirred to get 33 Corona positive in a single day
सरसावा क्षेत्र में संक्रमित मिलने के बाद सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में एक ही दिन में 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इनमें ईदगाह रोड स्थित एक मकान के 13 लोग और पुरानी मंडी स्थित एक परिवार के पांच लोग शामिल हैं। सहारनपुर में अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर जारी की गई लिस्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, जिनमें पांच लोग पुरानी मंडी स्थित एक ही परिवार के रहे, जबकि एक व्यक्ति गंगोह के गांव कुंडाकला का बताया गया, जो परिवार के साथ पाकिस्तान से लौटा था। परिवार के आठ अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। शाम के समय एक और लिस्ट विभाग को प्राप्त हुई, जिसमें 27 नए संक्रमित सामने आए। इनमें 13 लोग ईदगाह रोड स्थित एक ही मकान में रहने वाले हैं, जिनमें पांच वर्ष के बच्चे से लेकर 65 वर्ष का बुजुर्ग तक शामिल हैं। नौ लोग देवबंद के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं, जिनमें एक डॉक्टर की पत्नी, प्रोविजन स्टोर पर काम करने वाले नौकर की मां और बहन भी शामिल हैं। विनोद विहार, आवास विकास, शिवाजी नगर, बाबूपुर, दुगचढ़ी के एक-एक संक्रमित हैं। सरसावा के हरिजनान मोहल्ले का एक युवक भी शामिल है, जो जार्जिया से एमबीबीएस कर रहा है। रिपोर्ट आते ही चिकित्सा विभाग ने सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही जिन नए मोहल्लों में पॉजिटिव निकले हैं। उनको सील करने और संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन करने तथा सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। 12 लोगों की बुधवार को कोविड अस्पताल से छुट्टी की गई है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 494 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 387 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 106 एक्टिव मरीज हैं।

नानौता में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेती टीम

नानौता में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेती टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed