फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Statues of great men were listened to complete staff somewhere

कहीं पूरा अमला तो कहीं सूनी रहीं महापुरुषों की प्रतिमाएं

Fri, 14 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Statues of great men were listened to complete staff somewhere
घंटाघर पर लगी भगत सिंह की प्रतिमा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देश को आजादी दिलाने की जंग में हर महापुरुष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। फिर चाहे वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हों, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल या अन्य महापुरुष हों। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महापुरुषों की प्रतिमा वाले स्थलों पर साज सजावट और तैयारियों का नजारा अलग-अलग देखने को मिला। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर तैयारियों की पड़ताल की। कहीं सूनापन मिला तो कर्मचारी सफाई करते मिले। पेश है रिपोर्ट....।
विज्ञापन

गांधी पार्क में लगे मिले कई कर्मचारी
अहिंसा के संदेश के साथ आजादी की जंग में मुख्य भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल गांधी पार्क में स्वतंत्रता दिवस के लिए काफी तैयारियां नजर आईं। यहां कई कर्मचारियों को लगाया गया। बापू की प्रतिमा को पानी से नहलाया गया। गमलों को तीन रंगों से सजाया गया। पार्क में पेड़ों की छंटाई और सफाई की गई। फूल मालाएं भी तैयार की गईं।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर लड़ियां लगाईं
- घंटाघर चौक स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास लाइटिंग के लिए लड़ियां लगाई गईं। कुछ हिस्से से चौक के आसपास लगा रहने वाला अतिक्रमण भी हटाया गया। इसकी सामने वाली साइड से लड़ियां अधिक नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं दिखी कोई तैयौरी
- जनकपुरी चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, देहरादून चौक पर भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और जिला अस्पताल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर न तो साफ सफाई के लिए कर्मचारी मिले और ना ही सजावट के लिए खास तैयारी दिखी।

देशभक्ति के जुनून में कोरोना संक्रमण को भूले
- इस पड़ताल के दौरान हकीकत नगर के पास एक स्कूटी को देखकर हैरानी हुई। इस पर एक शख्स हाथों में तिरंगे लिए चार बच्चों के साथ बैठा था। देशभक्ति के जुनून में यह शख्स सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गया। कोरोना से बचने के लिए खुद तो क्या उसने किसी बच्चे तक को मास्क नहीं लगवाया था।

गांधी पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई करते कर्मी

गांधी पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून चौक पर भारतीय संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा

देहरादून चौक पर भारतीय संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में 15 अगस्त को लेकर हकीकत नगर देश भक्ति के जुनून में भूले सोशल डिस्टेंश का भी रखे ख्याल

सहारनपुर में 15 अगस्त को लेकर हकीकत नगर देश भक्ति के जुनून में भूले सोशल डिस्टेंश का भी रखे ख्याल- फोटो : SAHARANPUR

चौधरी चरण सिंह चौक पर लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा

चौधरी चरण सिंह चौक पर लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा

देहरादून रोड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed