{"_id":"63922bd4b9414a55983d084c","slug":"state-level-selection-of-eight-students-on-the-best-model-saharanpur-news-mrt6169477200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्वश्रेष्ठ मॉडल पर आठ विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्वश्रेष्ठ मॉडल पर आठ विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत इस्लामिया इंटर कॉलेज में जोनल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें तीनों जनपदों के 119 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ मॉडल पर आठ विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन किया गया।
बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस रविदत, देहरादून से आए मैकेनिकल इंजीनियर पारस सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में सहारनपुर के 52, मुजफ्फरनगर 61 और शामली के छह विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। नोडल अधिकारी अंब्रीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2021-22 में कक्षा छह से 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के विद्यालयवार अधिकतम प्रति विद्यालय पांच विद्यार्थियों के नवाचारी आइडिया विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराए गए थे। विद्यार्थियों ने निर्णायकों के समक्ष मॉडल प्रदर्शित किए। यहां से आठ सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को राज्य स्तर के लिए चुना गया। इनमें यशी, कुलजीत बोधियान, दिया बालियान, एंजल वर्मा, कनिका सैनी, नितिन कश्यप, लक्ष्य और प्रिंसी शामिल हैं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. पीके शर्मा, डॉ. आरबीएस रावत, डॉ. गुफरान आलम, डॉ. संजय जैन आदि मौजूद रहे।