फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   started Sugar mill which closed for seven years

सात वर्षों से बंद पड़ी शुगर मिल आखिर हो गई चालू

Tue, 09 Jan 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
started Sugar mill which closed for seven years
शुगर मिल के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में सात वर्षों से बंद पड़ी गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल का सोमवार को प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जिले की दोनों सहकारी चीनी मिल में 100 करोड़ की लागत से पावर जेनरेशन प्लांट लगाने की घोषणा की। 
विज्ञापन


मंच से उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, पिछले 14 साल से प्रदेश की चीनी मिलों को सपा और बसपा के शासनकाल में बंद कराया गया और उन्हें अपने फायदे के लिए बेचा गया, जबकि भाजपा की योगी सरकार में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बंद चीनी मिलों को चालू कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस महीने के अंत में हर हाल में  किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा। गागलहेड़ी से मुजफ्फरनगर मार्ग पर  स्थित दया शुगर मिल के उद्घाटन अवसर पर गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चुनाव के वक्त किए गए हर वायदे को प्रदेश की योगी सरकार ने पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्या को दूर करने के लिए बंद चीनी मिलों को शुरू कराया जा रहा है। सात साल से बंद पड़ी दया शुगर मिल के चलने से सहारनपुुर के अलावा उत्तराखंड के किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। 

कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है और पहली कैबिनेट में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किसानों का कर्ज माफ कर साफ कर दिया था। किसानों का गन्ना मिलों पर गन्ने का सत्र 2017-18 का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की बात कही।

गन्ना मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ की लागत से पं दीन दयाल ज्योति योजना आरंभ करने की जानकारी दी और कहा कि इस योजना से अक्टूबर 2018 से शहर व देहात को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा, शाकंभरी देवी को वैष्णो देवी माता श्राइन बोर्ड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।  

उन्होंने गन्ना विभाग की खराब पड़ी सभी सड़कों को 31 मार्च तक बनाने की घोषणा की और कहा पहले किसान से दस किलोमीटर दूरी का किराया 8.75 रू प्रति किमी प्रति क्विंटल वसूला जाता था। जिसे घटाकर 4.20 रु प्रति किमी प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया बुलंदशहर की छह वर्ष से बंद पड़ी चीनी मिल 21 जनवरी से आरम्भ हो जाएगी और चंदौसी की नौ वर्ष से बन्द पड़ी चीनी मिल आरम्भ कर दी गयी है। राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित व जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को 2018 में बंपर भर्ती के लिए तैयार रहने  को कहा।   कार्यक्रम के अंत में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने रिमोट दबाकर गन्ना चेन में डाला। इससे पहले सुरेश राणा का ग्रुप चेयरमैन सतेन्द्र प्रकाश अग्रवाल, एमडी सुनील गोयल, निदेशक अमीता प्रकाश, मिल अध्यासी आदित्य काम्बोज ने स्वागत किया।  


उधर, नानौता में गन्ना राज्य मंत्री  सुरेश राणा ने कहा कि जल्द ही नानौता शुगर मिल में 100 करोड़ रुपये की लागत से बिजली प्लांट स्थापित किया जाएगा।  इससे क्षेत्र में बिजली की कमी दूर होगी और किसानों को समय से गन्ना भुगतान मिल सकेगा। सोमवार को दया शुगर मिल का उद्घाटन करने से पूर्व नानौता में भाजपा नेता अनुराग सिंह पुंडीर के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सुरेश राणा ने कहा कि बिजली प्लांट के  लिए मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed