फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stamp and Registration Department earned 23 crores from agricultural land sale deed

Saharanpur News: स्टांप एवं निबंधन विभाग ने कृषि भूमि बैनामे से कमाए 23 करोड़

Mon, 07 Jul 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Stamp and Registration Department earned 23 crores from agricultural land sale deed
- मई माह में बेहट और सदर द्वितीय में हुए सबसे अधिक बैनामे
विज्ञापन

- बेहट तहसील में 5.61 करोड़ तो सदर द्वितीय कार्यालय को मिली 6.88 करोड स्टांप ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने मई माह में कृषि भूमि में बैनामों से 23 करोड़ रुपये के अधिक का राजस्व कमाया है। इस माह में कृषि भूमि के बैनामे सबसे अधिक बेहट और सदर तहसील के द्वितीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुए हैं। माह में कुल 7282 बैनामे हुए, जिनसे विभाग को कुल 59 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है।

स्टांप एवं निबंधन विभाग में मई माह में बेहट तहसील में कुल 616 बैनामे हुए हैं। इनसे विभाग को 5.61 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसी तरह सब रजिस्ट्रार प्रथम में कुल 61 बैनामों से 85 लाख रुपये की आय हुई। सब रजिस्ट्रार द्वितीय कार्यालय में 196 बैनामों से 6.88 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। इसी तरह सब रजिस्ट्रार तृतीय कार्यालय में 186 बैनामों से 2.59 करोड़ रुपये की आय हुई। नकुड़ तहसील में कृषि के 469 बैनामों से 4.02 करोड़ रुपये, देवबंद में 270 बैनामों से 1.99 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। रामपुर मनिहारान तहसील में 178 बैनामों से .162 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिला।
विज्ञापन

- आवासीय बैनामों से भी 25.48 करोड़ का राजस्व
मई में स्टांप एवं निबंधन विभाग को कुल 4377 बैनामों से 2.548 करोड़ रुपये कमाए हैं। सबसे अधिक आवासीय बैनामे सब रजिस्ट्रार कार्यालय तृतीय में हुए हैं। यहां 919 बैनामों से 6.79 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
बैनामों से विभाग ने मई माह में कुल 59.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले वर्ष की अवधि से दस करोड़ रुपये अधिक है। स्टांप एवं निबंधन विभाग अपने मासिक और वार्षिक लक्ष्य को हासिल करने को प्रतिबद्ध है। - बृजेश सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed