फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   St. Mary's adornment ceremony celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया सेंट मैरी का अलंकरण समारोह

Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
St. Mary's adornment ceremony celebrated with pomp
सहारनपुर, सरसावा। नगर की सेंट मैरी एकेडमी में अलंकरण समारोह मनाया गया। इसमें विद्यालय की कक्षाओं को चार हाउस में विभक्त किया गया। इस दौरान कक्षा 10 तथा 12 में एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह नौ बजे सरसावा की सेंट मैरी एकेडमी में अलंकरण समारोह का उद्घाटन फादर सहाय दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फादर सहाय दास ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा नहीं संस्कृति का भी वाहक होता है। बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराना विद्यालय की जिम्मेदारी होती है और सेंट मैरी एकेडमी इस भूमिका में खरी उतरी है। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने घूमर नृत्य तथा भांगड़ा पर शानदार नृत्य करते हुए सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जेसू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भविष्य की योजनाओं की तस्वीर सामने रखी। प्रिंसिपल सिस्टर टिसा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। पीटीआई शिक्षक देवेंद्र के नेतृत्व में बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षाओं को चार हाउस में विभक्त किया गया जिनके कैप्टन को फादर सहाय दास ने ध्वज प्रदान किया। इस दौरान एकांशी मोहिनी को हेड गर्ल तथा वंश कुमार को हेडब्वॉय चुना गया। कार्यक्रम के मध्य में कक्षा 10 तथा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले बच्चों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सिमरनजीत सिंह, अनुज कुमार, जितेंद्र, असद, रॉकी, नेहा गुप्ता, शैली, रूपाली, अंजलि, रीनू गुप्ता, उर्वशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed