Saharanpur: एक्शन मूड में एसएसपी, तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, सीओ बेहट को सौंपी जांच
Saharanpur News : सहारनपुर में एसएसपी एक्शन मूड में है। एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने सीओ बेहट को जांच सौंपी है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बेहट कोतवाली में तैनात चालक धर्मेंद्र राठी, सिपाही अंकित कुमार व गौरव को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा को सौंपी है। वायरल वीडियो में पुलिस की गाड़ी के साथ इन्हीं तीनों सिपाहियों के होने की बात सामने आई है।
पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यमुना तटवर्ती किसी गांव में अंधेरे में पुलिस का वाहन दिखाई दे रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दो लोगों का नाम लेकर उसे गोली मारने की बात कह रहा है। जिन लोगों के नाम वह व्यक्ति ले रहा है, वे लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों के नाम हैं। मामला खनिज के अवैध परिवहन से जुड़ा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
सीओ ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने बेहट कोतवाली में तैनात सरकारी गाड़ी के चालक समेत तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है और जांच उन्हें सौंपी है।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण