{"_id":"638a39b5989bb10f5601c143","slug":"sports-talents-will-flourish-in-government-secondary-schools-saharanpur-news-mrt616037375","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में निखरेगी खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में निखरेगी खेल प्रतिभाएं
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को खेल का सामान खरीदने के लिए 25,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय सामान अपने आप ही खरीद सकेंगे, लेकिन उनको जैम पोर्टल के माध्यम से ही सामान खरीदना होगा।
जनपद में 58 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय दोनों हैं। विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहले से खेल के सामान खरीदने की व्यवस्था है। साथ ही वार्षिक खेल गतिविधियां भी कराई जाती हैं। लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में खेल का समान नहीं रहता है। ऐसे में केवल एथलेटिक्स की स्पर्धाएं ही कराई जाती हैं, जिनमें सामान की जरूरत कम से कम रहती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खेलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेल का सामान खरीदने को कहा गया है, जिसके लिए प्रत्येक विद्यालय के लिए 25,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर निर्देशित किया है।
खेल मैदान नहीं दुरुस्त
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेल का सामान खरीदने की तैयारी तो चल रही है, लेकिन विद्यालयों के खेल मैदानों को देखें तो हालत खराब है। राजकीय इंटर कॉलेज का खेल मैदान पुल जोगियान पर है, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाया गया है। यहां मैदान बदहाल है, जिसमें गड्ढे बने हुए हैं। ज्यादातर विद्यालयों की हालत ऐसी ही है। ऐेसे विद्यालयों में वार्षिक खेल गतिविधियां तक नहीं होती हैं।